अमित शाह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई माइक की छीना-झपटी
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि अमित शाह के कार्यक्रम में किसानों की पॉलिसी पर सवाल पूछ रहे एक किसान से नाराज होकर भाजपाइयों ने माइक छीन लिया गया।
वीडियो में दिख रहा है कि अमित शाह मंच से कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में एक शख्स जिसने सफेद कपड़े पहने हैं और हरे रंग का गमछा ले रखा है वह माइक लेकर अपनी बात कह रहा है। अभी इसने बोलना शुरू ही किया था कि उसके पीछे खड़ा एक शख्स उससे माइक छीनने लगता है। तभी वहां दो लोग और आ जाते हैं और उन दोनों से माइक छीन लेते हैं। इसके बाद वीडियो में ये भी दिखता है कि मंच से अमित शाह कह रहे हैं कि अगर इस तरह से होगा तो संवाद नहीं हो पाएगा। अब इसी वीडियो के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा है। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और जनसत्ता.कॉम इस वीडियो के जरिए किये जा रहे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट में कुछ यूजर्स ने लिखा कि ये तो अभी शुरुआत है..अभी तो बहुत से सवालों के जवाब देने हैं।
Ye hai @BJP4India ka Desh Prem or @AmitShah dhong K siwa kuch nhi karte…
Nautanki bana hua hai Desh ki Rajniti…
Yar Desh ko kitna or Barbad karoge ap log— Tunna Preetआपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में अमित शाह के कार्यक्रम में किसानों के हंगामे का वीडियो सामने आया था। गौरतलब है कि बीजेपी ने बीएस येदुरप्पा को अपने मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर आगे किया है। कांग्रेस ने एक बार फिर से मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दांव खेला है।


No comments