शिवसेना अध्यक्ष उद्धव के काफिले पर बरसाए गए पत्थर, पूर्व विधायक समेत 3 घायल
शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के अहमदनगर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी की। जिससे पूर्व विधायक सहित तीन लोग घायल हो गए।
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे। (File Photo)शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के अहमदनगर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी की। जिससे पूर्व विधायक सहित तीन लोग घायल हो गए। अहमदनगर में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। जैसे ही उनका काफिला आयोजनस्थल के करीब पहुंचा तो पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इस दौरान कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध मे नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं के हमले में पूर्व विधायक अनिल राठौड़, संदेश कार्ले और दो अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इन दिनों मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने पीएनबी घोटाले पर सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद भी घोटाला कैसे हुआ। ठाकरे ने कहा कि पीएनबी घोटाले ने राफेल सौदे के विवाद को जहां ठंडे बस्ते में डाल दिया, वहीं सबसे बड़ा सवाल है कि कैसे किसी को हजारों करोड़ रुपये के लोन दिए गए। उद्धव ने कहा कि नोटबंदी के दौरान आम लोग जब बैंकों से पैसा निकाल रहे थे, उनसे कई सवाल पूछे जाते थे। तो फिर कैसे कुछ लोगों ने दो से तीन वर्ष में हजारों करोड़ रुपये बेईमानी से निकाल लिए। उद्धव ने कहा कि ‘‘बड़े लोग भ्रष्टाचार करते हैं और देश छोड़कर चले जाते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

No comments