Breaking News

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जाये- जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0

इलाहाबाद 16 मार्च 2018। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक में संगम सभागार में की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सैमुअल पाॅल एन0 के साथ लीड बैंक प्रबन्धक श्री रामजी के अलावा बैंक के सभी अधिकारीगण मौजूद थे।
जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक संगम सभागार में सम्पन्न
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाएं का लाभ जमीनी स्तर पर पात्र व्यक्तियों को दिया जाये। उन्होंने  ऋण जमानुपात 2017-18 की प्रगति जानी तथा फसली ऋण किसान के्रडिट कार्ड में लक्ष्य के सापेक्ष कितना हुआ है इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने स्टैंडअप इंण्डिया स्कीम, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में कितने पेंशन के लाभार्थी है इसकी जानकारी ली तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वतः रोजगार योजना, जिला नगरीय विकास अभिकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिलाधिकारी ने पिछले 10 साल का रिकार्ड जिला कृषि अधिकारी को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कितने किसानों को वास्तव में इसका लाभ मिल रहा है और इसकी मानीटरिंग माइक्रो लेबल तक होनी चाहिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक डिफाल्टरों की जानकारी भी ली तथा फसली ऋण माफी में कितने किसान छूटे गए है जिसको अभी तक इस फसली ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उनकों तत्काल मुहैया कराया जाये तथा जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं बैकर्स को सचेत किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर लापरवाही हुआ तो सीधे कार्रवाई की जायेगी।

No comments