इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी सीनियर डिवीज़न लीग चैम्पियन*
जिला फुटबाल संघ की सत्र 2017-18 की सीनियर डिवीज़न लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी ने हरि स्पोर्टिंग को 1-0 गोल से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। जबकि जूनियर डिवीज़न फुटबाल लीग के फाइनल में क़ादिर बख्श फुटबॉल क्लब ने अग्रसेन फुटबाल अकादमी को 2-1 गोल से हराकर जूनियर डिवीज़न लीग की चैंपियन बनी।
आज ई सी सी फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए मैच में सीनियर डिवीज़न लीग में अकादमी के प्रशिक्षक शादाब रज़ा की अगुवाई में उतरी अकादमी का मैच में शुरू से दबदबा रहा। जिसका फायदा उठाते हुए अकादमी के फारवर्ड पंक्ति के खिलाड़ी उत्कर्ष कांत श्रीवास्तव ने सत्यम कुमार को पास दिया। जिसको सत्यम ने गोल में तब्दील कर अकादमी को मैच में 1-0 से आगे कर दिया।
यही अंतिम स्कोर रहा। आज के मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता विनोद कांत श्रीवास्तव ने सीनियर डिवीज़न और जूनियर डिवीज़न की विजेता और उपविजेता टीमो को शील्ड तथा पुरस्कार प्रदान किये।
ज़िला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विजेता अकादमी की टीम इस प्रकार रही:-आदित्य सिंह सिंगरौर, फ़ज़ल अब्बास, आकाश राज, संजय कुमार, रवि कुमार, उत्कर्ष सिंह, सुरेंद्र कुमार(कप्तान), अंकित गुप्ता, उत्कर्ष कांत श्रीवास्तव, विकास निषाद, सत्यम कुमार, अनूप निषाद, मनोज कुमार, नितिन कौशल, सुमित निषाद, राजू सोनकर, हिमांशु गुप्ता
प्रशिक्षक - शादाब रज़ा एंव अम्बर जायसवाल।

No comments