Breaking News

पंकज आडवाणी : 17वीं एशियाई बिलियडर्स चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश

यांगून। कई बार के विश्व और एशियाई चैम्पियन पंकज आडवाणी ने 17वीं एशियाई बिलियडर्स चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आडवाणी ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्थानीय खिलाड़ी ओंग एचटे को 5–1 से हराया जबकि सेमीफाइनल में ध्वज हरिया को 5–1 से मात दी। फाइनल में आडवाणी का सामना बी भास्कर और रूपेश शाह के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

महिलाओं की स्नूकर स्पर्धा में कीरात भंडाल को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा जो थाईलैंड की सिरिपापोर्न एन से 0–3 से हार गई। दूसरे सेमीफाइनल में भारत की अमी कमानी का सामना हांगकांग की का का वान से होगा।

No comments