Breaking News

दक्षिणी फ्रांस में गोलीबारी, तीन लोगों की ले ली जान

त्रेब्स। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने दक्षिणी फ्रांस में गोलीबारी कर तीन लोगों की जान ले ली। उसके कुछ लोगों को बंधक भी बनाया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बंदूकधारी को मार गिराया। इससे पहले उसने कारकासोन एवं पास के त्रेब्स कस्बे में तीन अलग अलग हमले किए। हमलावर के मोरक्को का नागरिक होने की बात कही जा रही है और वह संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों की एक निगरानी सूची में था।


हमलावर ने पहले कारकासोन मेंएक कार पर कब्जा कर लिया, एक यात्री को मार दिया और चालक को घायल कर दिया। इसके बाद उसने पास से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। सूत्रों के मुताबिक हमलावर इसके बाद पास के त्रेब्स कस्बे के सुपर यू सुपरमार्केट की तरफ बढ़ा और वहां करीब तीन घंटे तक लोगों को बंधक बनाकर रखा। उसने वहां कम से कम दो लोगों की जान ले ली। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमलावर चाकुओं, बंदूक और ग्रेनेड से लैस था और सुपरमार्केट में घुसने से पहले उसने अल्लाहो अकबर के नारे लगाए।

No comments