Breaking News

नेता जी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ीं 304 फाइल सार्वजनिक

नयी दिल्ली। सरकार ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 304 अभिलेखों/फाइलों को सार्वजनिक किया गया है। लोकसभा में हरि मांझी के प्रश्न के लिखित उत्तर में संस्कृति मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से नेताजी से संबंधित 58 फाइलें सार्वजनिक की गई हैं।


इसके अलावा गृह मंत्रालय की ओर से 37, कैबिनेट सचिवालय की तरफ से 9 और विदेश मंत्रालय की तरफ से सर्वाधिक 200 फाइलें सार्वजनिक की गई हैं। मंत्री ने कहा कि इन 304 फाइलों में से 303 फाइलें नेताजी से संबंधित वेबपोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं।

No comments