भाजपा से नाराज सहयोगी पार्टी ने जश्न से खुद को किया अलग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली वर्षगांठ के जश्न में आज उसके सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने शिरकत नहीं की और कहा कि मथुरा और काशी से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा। राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार की पहली सालगिरह के जश्न से दूरी बनाये रखने के बारे में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस सरकार को बनाने में मदद की और उसकी कमियों को भी बताना हमारा कर्तव्य है....जश्न मनाने से कोई मकसद नहीं हल होगा। मथुरा और काशी में मंदिर बनाने से गरीबों को शिक्षा नहीं मिलेगी, ना ही उन्हें पेंशन मिलेगी।’’


No comments