Breaking News

इलाहाबाद में एक ही दिन में 5 लोगों की गला रेत कर हत्या

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में सोमवार का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ। दोपहर को शहर के करेली इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों को उनके ही घर में बेरहमी से क़त्ल कर दिया गया तो शाम को गंगापार के नवाबगंज इलाके में एक दलित परिवार के दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दोनों भाइयों को उनके ही घर में चाकुओं से गोदकर क़त्ल किया गया। सगे भाइयों का क़त्ल करने के साथ उनकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से ज़ख़्मी मां को मेडिकल कालेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दलित भाइयों की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है।

इलाहाबाद के गंगापार के नवाबगंज इलाके में शाम को सुनील पासी और अनिल पासी की खून सनी लाश उनके ही घर में पाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनील व अनिल की मां सुशीला देवी भी घर के एक कोने में खून से लथपथ मिली। उन्हें इलाज के लिए फ़ौरन अस्पताल भेजा गया। घर में दोनों भाई मां सुशीला का साथ रहते थे। दो सगे भाइयों का क़त्ल कर उनकी मां को किसने और क्यों गंभीर रूप से ज़ख़्मी किया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस के तमाम बड़े अफसर फारेंसिक टीम व खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इलाहाबाद में सोमवार को दो घटनाओं में पांच लोगों की हत्या से इलाहाबाद में जहां सनसनी फ़ैल गई है, वहीं इसने क़ानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं।
वहीं इससे पहले वाली घटना करेली की है। जहां दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों को धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश बताया जा रहा है।
घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है ,घटना में एक बुजुर्ग और उसकी बेटी के साथ पांच साल की मासूम शामिल है। पूछताछ के लिए मृतक बुजुर्ग के दामाद को हिरासत में ले लिया गया है।
दरअसल मृतक मो यूनुस अपनी बेटी सलमा के साथ रहता था बेटी की यह दूसरी शादी है, पहली शादी से ही पांच साल की आइना थी ,सलमा की शादी उस्मान के साथ करीब दो साल पहले हुई थी। उस्मान सिविल लाइन इलाके में मोबाईल शाप खोल रखी है और वह बीमार ससुर के साथ किराये के घर में करेली इलाके में रहता था।
एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक घटना करीब 11 बजे के आसपास की है ,घटना में मृतक के पति उस्मान से पूछताछ की गयी तो उसके बयान में विरोधाभास आ रहा था और उसके हाथ में चोट के निशान भी था ,पुलिस ने उस्मान की हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है ,घटना की वजह चाहे जो भी हो लेकिन इस निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

No comments