एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या भारी दलबल के साथ पहुंचे एसएसपी, सबूत जुटाने में लगे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट
एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या, भारी दलबल के साथ पहुंचे एसएसपी, सबूत जुटाने में लगे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, वारदात से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इलाहाबाद। शहर के करेली थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तीहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसएसपी आकाश कुलहरि समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से बात कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
करेली थाना क्षेत्र एक बुजुर्ग मोहम्मद यूनुस (70 वर्ष), उनकी बेटी सलमा (28) और सलमा की बेटी आईना (5) वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले मोहम्मद यूनुस अपनी बेटियों तथा बेटे के साथ रहते थे। मृतक का बेटा मोबाइल की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही ये लोग किराए के इस मकान में रहने आए थे। फिलहाल पुलिस किरायेदारी के विवाद पर भी जांच कर रही है। वहीं घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। पुलिस लूट की घटना की आशंका के तहत भी जांच कर रही है।
दामाद पर संदेह
पुलिस की प्राथमिक जांच में अब तक ये बात सामने आई है कि हत्या रविवार की रात की गई है। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्या के कारण पता लगाने में जुटी है। मूल रूप से मऊ निवासी मोहम्मद यूनुस अपनी बेटियों तथा बेटे के साथ रहते थे। मृतक का बेटा मोबाइल की दुकान चलाता है। इस हत्या के मामले में उनके दामाद उस्मान पर भी संदेह जताया जा रहा है। किरायेदारी के विवाद पर भी जांच की जा रही है। इनकी दूसरी बेटी शहनाज भी इनके साथ रहती है।

No comments