Breaking News

अनवर खान पाकिस्तान वायु सेना के नये अध्यक्ष

इस्लामाबाद। एयर मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने आज पाकिस्तान वायु सेना के नये अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। निवर्तमान वायु सेना प्रमुख सोहैल अमान ने यहां एक समारोह में अपने उत्तराधिकारी के बैज लगाकर पारंपरिक तलवार प्रदान की।

 एयर मार्शल खान वायु सेना के 22 वें प्रमुख हैं। वह 1983 में पीएएफ में शामिल हुए थे। अपनी सेवा के दौरान, वह एक फाइटर स्क्वाड्रन और एक सामरिक हमलावर शाखा में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

No comments