Breaking News

चीन के विदेश मंत्री भारत- चीन सीमा वार्ता में एक महत्वपूर्ण वार्ताकार की भूमिका निभा सकते

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यि स्टेट काउंसलर के रूप में आज अपनी पदोन्नति के बाद भारत- चीन सीमा वार्ता में एक महत्वपूर्ण वार्ताकार की भूमिका निभा सकते हैं। भारत के लहाज से उनकी नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण है। वांग (65) विदेश मंत्रालय केप्रमुख के पद पर भी बने रहेंगे। वह हाल के वर्षों में एक साथ दोनों पदों पर बने रहने वाले पहले चीनी अधिकारी हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री के पद के लिए वांग के नाम का समर्थन किया गया था। चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अगुवाई वाली सरकार में अगले पांच साल तक विभिन्न पदों के प्रमुख अधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसमें वांग का नाम भी शामिल था।

चीन के सत्ता पदानुक्रम में स्टेट काउंसलर का पद विदेश मंत्री के पद से ऊपर और शीर्ष राजनयिक पद माना जाता है। स्टेट काउंसलर पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ( सीपीसी) की नीतियों को लागू कराने की जिम्मेदारी रहती है। वांग ने यांग जिइची (67) का स्थान लिया है जो पिछले साल पोलित ब्यूरो के सदस्य बन गये। पोलित ब्यूरो शी की अध्यक्षता में सीपीसी की एक उच्च स्तरीय संगठन है।

No comments