न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलीनगन को मुंबई इंडियन्स की टीम में
नयी दिल्ली। आईपीएल तकनीकी समिति ने आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ के स्थान पर न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलीनगन को मुंबई इंडियन्स की टीम में रखने को मंजूरी दे दी है।
बेहरनडोर्फ पीठ दर्द से परेशान है और इस साल आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘खिलाड़ियों की नियमावली के अनुसार मुंबई इंडियन्स को पंजीकृत एवं उपलब्ध खिलाड़ी पूल से किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने की अनुमति दी गयी।’’मुंबई इंडियन्स ने इसके बाद मैकलीनगन को उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा।

No comments