कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में जो तीन स्वर्ण पदक जीते
नयी दिल्ली। शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में जो तीन स्वर्ण पदक जीते हैं उनमें से दो उन्होंने आस्ट्रेलिया में हासिल किये और भारत का यह सर्वश्रेष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी अगले महीने गोल्ड कोस्ट में फिर से यह प्रदर्शन दोहराने को प्रतिबद्ध है। पूरी संभावना है कि चार से 15 अप्रैल के बीच होने वाली प्रतियोगिता 35 वर्षीय शरत का आखिरी राष्ट्रमंडल खेल होगा। वह 2006 के मेलबर्न खेलों से टेबल टेनिस में भारतीयों की अगुवाई करते रहे हैं। शरत ने मेलबर्न में टीम के साथ साथ एकल स्वर्ण पदक भी जीता था।
शरत अभी अच्छी फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस महीने के शुरू में कतर ओपन में विश्व में सातवें नंबर के कोकि निवा को हराया जिसे वह अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मानते हैं। शरत ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हमारी सभी चार वर्गों में (एकल, टीम, युगल और मिश्रित युगल) में अच्छी संभावना है। राष्ट्रमंडल खेलों में हमने पुरूष वर्ग में अपनी मजबूत टीम उतारी है।’

No comments