Breaking News

सिंगापुर के लेखक की चेतावनी- मेरे साथ राहुल गांधी का फर्जी वीडियो हटाएं, वरना करूंगा मुकदमा

बासू ने ट्वीट किया, "आप मेरी तस्वीर का इस्तेमाल अपने नेता का प्रचार करने के लिए कर रहे हैं, आप घटनाक्रमों को इस तरह दिखा रहे हैं जैसे वो हुए ही नहीं हैं, इस फर्जी वीडियो को वापस लीजिए, या फिर सिंगापुर के कोर्ट में मुकदमे के लिए तैयार रहिए।"

सिंगापुर के प्रतिष्ठित ली कुआन यिऊ स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में राहुल गांधी की परिचर्चा विवादों के घेरे में आ गई है। इस चर्चा में शिरकत करने गये एक भारतीय मूल के लेखक ने कांग्रेस पार्टी पर राहुल गांधी के साथ उनका एक फर्जी वीडियो लगाने का आरोप लगाया है। ये लेखक हैं प्रेसनजीत के बासू। बासू ने सिंगापुर में इस बहस में राहुल से भारत की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय के बारे में एक सवाल पूछा था। इस शख्स ने पूछा कि ऐसा क्यों हैं कि जब भारत में आपके परिवार का राज था तो भारत के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दुनिया के औसत से कम थी। जबकि जैसे ही आपके परिवार ने प्रधानमंत्री पद छोड़ा भारत की प्रति व्यक्ति आय फिर से तेजी से बढ़ी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस सवाल से जुड़े वीडियो को पोस्ट कर लिखा गया है कि जब राजनीतिक बहस रोजाना निचले स्तर पर जा रहा है तो कांग्रेस अध्यक्ष ने दिखाया है कि कैसे धैर्य और गंभीरतापूर्वक ऐसे लोगों का सामना किया जाए,और उन्हें जवाब दिया जाए।

With political discourse hitting new lows everyday, Congress President Rahul Gandhi shows how to gracefully handle detractors and call their bluff.
कांग्रेस के इस पोस्ट पर प्रेसनजीत के बासू ने लिखा है कि यह एक फर्जी वीडियो है। बासू ने ट्वीट किया, “आप मेरी तस्वीर का इस्तेमाल अपने नेता का प्रचार करने के लिए कर रहे हैं, आप घटनाक्रमों को इस तरह दिखा रहे हैं जैसे वो हुए ही नहीं हैं, इस फर्जी वीडियो को वापस लीजिए, या फिर सिंगापुर के कोर्ट में मुकदमे के लिए तैयार रहिए।” इस शख्स ने कहा कि कांग्रेस ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उस हिस्से को हटा दिया गया है जिसमें राहुल गांधी उनके सवालों का जवाब नहीं दे सके थे। बासू ने कहा, ” वीडियो में मेरे सवाल के साथ एक चाटूकार के सवाल को मिक्स कर दिया गया है, और निश्चित रूप से पार्टी प्रति व्यक्ति आय का मतलब नहीं समझती है।
With political discourse hitting new lows everyday, Congress President Rahul Gandhi shows how to gracefully handle detractors and call their bluff. pic.twitter.com/OnTJz0kzUx
This is a classic fake-news video. You are using my image to falsely advertise your politician, showing a sequence of events that did not occur. Withdraw this false video, or prepare for prosecution in Singapore’s courts!
Please don’t ask such difficult questions to Rahul Ji, Watch When Rahul Gandhi could not answer what his family's contribution to India is !! pic.twitter.com/x54nJpJyfJ
Thanks for posting the full video of the interaction. @INCIndia has posted a fake-news video, deleting RaGa’s repeated failure to answer the question (instead mixing my question with the next sycophantic question). And clearly the party doesn’t understand “per capita income”!

अब हम यहां पर इस सवाल जवाब का पूरा वीडियो डाल रहे हैं। ताकि पूरे घटनाक्रम को आप खुद समझ सके। लगभग 12 मिनट के इस वीडियो में राहुल गांधी से सवाल पूछे जाने का पूरा सीक्सवेंस और उसपर राहुल गांधी का जवाब भी मौजूद है।

No comments