वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि इस बात की संभावना है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन परमाणु हथियारों को छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने आगाह किया कि प्योगयांग पर अधिकतम प्रतिबंध तथा दबाव बरकरार रहना चाहिये। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब किमने चीन कीअभूतपूर्व यात्रा समाप्त की। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करके कहा है कि वहपरमाणु हथियारों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन ने किम की यात्रा के संबंध में प्रशासन को जनकारी दी है और जोर दिया कि उत्तर कोरिया पर अधिकतम दबाव की अमेरिका की नीति असर दिखा रही है। व्हाइट हाउस ने बताया कि किम से मुलाकात के बाद शी ने ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से मैसेज किया था। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ वर्षों तक अनेक प्रशासन, सभी कहते रहे हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप मेंशांति और परमाणु हथियारों को खत्म करने की जरा भी संभावना नहीं है। अब इस बात की उम्मीद है कि किम जोंग उन वहीं करेंगे जो उनके लोगों और मानवता के लिए अच्छा है। हमारी मुलाकातहोने का इंतजार कर रहा हूं।’’
No comments