भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख अलोक ने लहराया परचम, सपा के संदीप यादव ने दिया था इस्तीफा
इलाहाबाद। सोरांव विकासखंड के ब्लाक प्रमुख पद पर बीते 17 नवंबर को ब्लाक प्रमुख संदीप यादव द्वारा दिए गए इस्तीफे के पश्चात आज शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित व राष्ट्रपति सम्मानित पूर्व प्रधान आलोक पांडे अपने प्रतिद्वंदी को 31 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया!
इस दौरान भाजपाियों ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को ब्लॉक सभागार व तहसील परिसर में अधिवक्ताओ व अधिकारियों से मिलकर एक दूसरे को बधाई दी ।
गौरतलब है कि आज हुए चुनाव के दौरान सोरांव ब्लॉक के अंतर्गत 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें साठ मत आलोक पांडे को मिले जबकि दूसरे प्रत्याशी के रूप में रहे राजाराम यादव को 29मत तथा 10 मत अवैध पाए गए ।
चुनाव परिणाम आते ही जीते प्रत्याशी के समर्थकों ने जिंदाबाद व जय श्री राम के उद्घोष से पूरे ब्लॉक परिसर को गुंजायमान कर दिया ।चुनाव में कोई गड़बड़ी ना हो जिसके लिए उप जिलाधिकारी सोरांव विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पुलिस जितेंद्र गिरी अपने पूरे दल बल के साथ चुनाव परिणाम तक सभागार में डटे रहे ।चुनाव के दौरान बीच-बीच में समर्थकों में तनातनी का माहौल व्याप्त रहा। इस दौरान मऊआईमा के ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य व भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी , धीरेन्द्र केशरवानी जैसे दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित आलोक पाण्डेय को माला पहनाकर जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण महासभा गंगा पार के अध्यक्ष पंकज पांडे व महामंत्री रमेश मिश्र, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश राय कोषाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, विवेक सिंह सुशील कुमार सिंह एडवोकेट , प्रशान्त पांडे एडवोकेट , धनंजय पाडे एडवोकेट ,जैसे सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments