Breaking News

सपा गठबंधन की कामयाबी से बड़ा बदलाव: सपा के पोस्‍टर में मायवती की तस्‍वीर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती की तस्वीर भी नजर आ रही है। पोस्टर में फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में मिली जीत के लिए आभार प्रकट किया है।


उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती की तस्वीर भी नजर आ रही है। पोस्टर में फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में मिली जीत के लिए आभार प्रकट किया है। पोस्टर में मुलायम सिंह यादव और आजम खान की तस्वीर ऊपर की तरफ बनी है और बाईं ओर समाजवादी पार्टी के तारिक अहमद लारी की तस्वीर के साथ बीच मत चिन्ह बना है। तस्वीर समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट की है। यह तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही है, क्यों कि उपचुनाव से पहले तक समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक दूसरे के प्रति कठोर रुख रखती रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के बीच कई मौकों पर एक दूसरे प्रति शब्दों में घुली करवाहट भी जग-जाहिर हुई। दोनों नेता एक दूसरे को उनके असली नामों से न पुकारकर, बुआ और बबुआ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच इस करीबी को देखकर लोग भौंचक हैं।

No comments