Breaking News

मुस्लिमों के ठेकेदार न बनें अखिलेश...पूर्व सांसद अतीक अहमद

इलाहाबाद। पेशी पर देवरिया जेल से कचहरी लाए गए पूर्व सांसद अतीक अहमद के समर्थकों ने शुक्रवार को जमकर बवाल किया। भीड़ ने जेल वैन को कचहरी चौराहे से पहले ही रोककर वाहन पर फूल लाद नारेबाजी शुरू कर दी। अतीक के पुत्र जेल वैन पर चढ़कर भीड़ को शांत करते दिखे। इस दौरान आचार संहिता का पालन कहीं नजर नहीं आया। 

बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के आरोपित पूर्व सांसद अतीक अहमद की हत्याकांड के गवाह को धमकाने के मामले में शुक्रवार को पेशी थी। अतीक फूलपुर संसदीय सीट के उपचुनाव में निर्दल प्रत्याशी हैं। कचहरी के पास ही उनके बेटे उमर की चुनावी सभा थी। अतीक की पेशी की सूचना पर समर्थक कचहरी में उमड़ पड़े। समर्थकों के हंगामे को देखते हुए कचहरी के तीन गेटों को अधिकारियों ने बंद करा दिया लेकिन, भीड़ पुलिस को धक्का देकर वैन के साथ ही कचहरी में घुस पड़ी। 
करीब साढ़े चार बजे जेल वैन जैसे ही कचहरी चौराहे के पास पहुंची, भीड़ ने वैन को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं से हंगामा शुरू हो गया, वैन का दरवाजा पीटा जाने लगा। समर्थक पुलिस से भिड़ गए, लाठीचार्ज किया गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने लाठी चलाकर भीड़ को हटाया तो मगर वैन को घेरे समर्थक नारे लगाते रहे। कचहरी के तीन गेट बंद होने पर समर्थक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर घुस गए। फोर्स ने अतीक को घेरे में लिया और पैदल कोर्ट रूम ले गई। पेशी के बाद अतीक को बल प्रयोग कर वैन में बिठाकर देवरिया के लिए रवाना किया गया। लाठी लगने और धक्कामुक्की में कई को चोटें भी आईं। 

इलाहाबाद । पेशी पर देवरिया जेल से कचहरी लाए गए पूर्व सांसद अतीक अहमद के समर्थकों ने बुधवार को जमकर बवाल किया। भीड़ ने जेल वैन को कचहरी चौराहे से पहले ही रोककर वाहन पर फूल लाद नारेबाजी शुरू कर दी। अतीक के पुत्र जेल वैन पर चढ़कर भीड़ को शांत करते दिखे। इस दौरान आचार संहिता का पालन कहीं नजर नहीं आया। 
बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के आरोपित पूर्व सांसद अतीक अहमद की हत्याकांड के गवाह को धमकाने के मामले में शुक्रवार को पेशी थी। अतीक फूलपुर संसदीय सीट के उपचुनाव में निर्दल प्रत्याशी हैं। कचहरी के पास ही उनके बेटे उमर की चुनावी सभा थी। अतीक की पेशी की सूचना पर समर्थक कचहरी में उमड़ पड़े। समर्थकों के हंगामे को देखते हुए कचहरी के तीन गेटों को अधिकारियों ने बंद करा दिया लेकिन, भीड़ पुलिस को धक्का देकर वैन के साथ ही कचहरी में घुस पड़ी। 
करीब साढ़े चार बजे जेल वैन जैसे ही कचहरी चौराहे के पास पहुंची, भीड़ ने वैन को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं से हंगामा शुरू हो गया, वैन का दरवाजा पीटा जाने लगा। समर्थक पुलिस से भिड़ गए, लाठीचार्ज किया गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने लाठी चलाकर भीड़ को हटाया तो मगर वैन को घेरे समर्थक नारे लगाते रहे। कचहरी के तीन गेट बंद होने पर समर्थक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर घुस गए। फोर्स ने अतीक को घेरे में लिया और पैदल कोर्ट रूम ले गई। पेशी के बाद अतीक को बल प्रयोग कर वैन में बिठाकर देवरिया के लिए रवाना किया गया। लाठी लगने और धक्कामुक्की में कई को चोटें भी आईं। 

मुस्लिमों के ठेकेदार न बनें अखिलेश, बसपा का वोट मुझे मिल रहा : अतीक
जासं, इलाहाबाद: पेशी जाते समय अतीक अहमद मीडिया से भी बातचीत करते रहे। पत्रकारों से कहा, फूलपुर में लड़ाई त्रिकोणीय है। बसपा का मुझे भी साथ मिल रहा है। चुनाव के बाद नई पार्टी बनाऊंगा। अखिलेश यादव मुस्लिमों के वोट के ठेकेदार न बनें। वह बहुत धोखा दे चुके। भाजपा ने चुनाव में खड़ा किया है, इस सवाल पर बोले भाजपा वाले झूठे हैं। के ठेकेदार न बनें अखिलेश, बसपा का वोट मुझे मिल रहा : अतीक

जासं, इलाहाबाद: पेशी जाते समय अतीक अहमद मीडिया से भी बातचीत करते रहे। पत्रकारों से कहा, फूलपुर में लड़ाई त्रिकोणीय है। बसपा का मुझे भी साथ मिल रहा है। चुनाव के बाद नई पार्टी बनाऊंगा। अखिलेश यादव मुस्लिमों के वोट के ठेकेदार न बनें। वह बहुत धोखा दे चुके। भाजपा ने चुनाव में खड़ा किया है, इस सवाल पर बोले भाजपा वाले झूठे हैं।

No comments