दिव्यांगजन सशक्तीकरण : प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
इलाहाबाद 24 मार्च 2018 : दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित डिसलेक्सिया एवं ए.डी.एच.डी. से प्रभावित बच्चों की पहचान हेतु विकासभवन सभागार, इलाहाबाद में चार दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 21 से 24 मार्च, 2018 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि विनीता यादव, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, इलाहाबाद मण्डल, इलाहाबाद द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी का उपयोग अपने विद्यालय में इस से प्रभावित बच्चों की पहचान एवं उनकी शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि डा0 कमलेश तिवारी, डा0 कमलेश पाण्डेय वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक मनोविज्ञान शाला इलाहाबाद, डा0 के0के0 मिश्र भूतपूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी, दयासिन्धु सहायक प्रवक्ता डूरण्डा कालेज राॅची विश्वविद्यालय राॅची एवं श्रीविपिन उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, इलाहाबाद उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन की आवश्यकताव्यक्त की गयी
----------------------------------------------------
समस्त अल्पसंख्यक समुदायों के ऋण गृहता, बकाये देय ऋण की किस्त 28 मार्च 2018 तक जमा करे
उ0प्र0, अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित मार्जिन मनी ऋण, टर्मलोन ऋण, शैक्षिक ऋण, ब्याज रहित ऋण योजनान्तर्गत समस्त अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, एवं जैन) समुदाय के ऋण गृहता को सूचित किया जाता है कि समस्त बकाये देय ऋण की किस्त दिनांक 28 मार्च 2018 तक कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास भवन इलाहाबाद में जमा करें। ऋणों की वसूली हेतु कार्यक्रम, निर्धारित है। देय ़ऋण की समस्त किस्तें जमा कराकर रसीद अवश्य प्राप्त करा लें।
देय तिथि तक बकाये देय ऋण की किस्ते अदा न करने पर ऋण गृहता के विरूद्ध आर0सी0 जारी कर भू-राजस्व अधिनियम के अन्तर्गत वसूली की जायेगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं बकायेदार की होगी। यह जानकारी जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0, श्री शिव प्रकाश तिवारी ने दी है।

निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थी अपने आधार नम्बर को 31 मार्च 2018 तक बैंक से लिंक करवाये
पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का आधार नम्बर फीडिंग, आधार नम्बर को बैंक एकाउण्ट से सीडिंग लाभार्थियों का फोटो एवं मोबाईल नम्बर डाटा बेस में 31 मार्च 2018 तक शत प्रतिशत फीड किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। अतएव ऐसी महिलायें जिनको कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, इलाहाबाद से विधवा पेंशन प्राप्त हो रही है वे अपने आधार नम्बर को सम्बन्धित बैंक से लिंक कराते हुये आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा एक फोटो एवं मोबाईल नम्बर कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी 9-तेज बहादुर सप्रू मार्ग (होम गार्ड आफिस के बगल) इलाहाबाद के अभिलेखों में व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य के माध्यम से दर्ज कराना सुनिश्चित करें ताकि पेंशन की निरन्तरता बनी रहे अन्यथा पेंशन बन्द होने की दशा में उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। साथ ही जो पात्र महिलायें पेंशन के लाभ से वंचित है वे अपने समस्त वाॅछित अभिलेखों के साथ ूूूण्ेेचल.नचण्हवअण्पद पर आन लाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें ताकि उनको पेंशन के लाभान्वित किया जा सकें। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा दी गई है।

No comments