Breaking News

बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश की चुनाव तिथियों में परिवर्तन, अब 15 व 16 और 23 और 24 मार्च 2018 को वोटिंग कराने का निर्णय

 परवेज़ आलम
राज्य ब्यूरो । बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व निर्धारित चुनाव तिथि में परिवर्तन किया गया है। निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति राजाराम यादव ने बदली परिस्थितियों का हवाला देते हुए पूर्व निर्धारित  चुनाव
तिथियों  में बदलाव कर दिया हैं । बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश  15 व 16 और 23 और 24 मार्च 2018 को वोटिंग कराने का निर्णय लिया है।



गौरतलब  हो कि 15 और 16 मार्च 2018 को होने वाला चुनाव अब चतुर्थ चरण के साथ अर्थात 27 और 28 मार्च 2018 को होगा। द्रितीय चरण में होने वाला चुनाव जो 19 और 20 मार्च 2018 को नियत था वह अब तृतीय चरण के साथ अब 23 और 24 मार्च 2018 को होगा।
सचिव बार काउन्सिल उत्तर प्रदेश आर सी मिश्र द्वारा जारी सुचना पत्र में कहा गया है कि 23 और 24 मार्च 2018 को देवरिया एटा इटावा  फैज़ाबाद फरुखाबाद फतेहपुर फ़िरोज़ाबाद गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद  ग़ाज़ीपुर गोरखपुर गोंडा  हमीरपुर हाथरस हरदोई
 हापुङ् जालौन जौनपुर झाँसी जोतिबा फुले नगर कानपुर  नगर कानपूर देहात काशी रामनगर कोसाम्बी  कुशी नगर  लखीमपुर खीरी लखनऊ ललितपुर महराजगंज महोबा मैनपुरी मथुरा मऊ मेरठ मिर्ज़ापुर मैनपुरी मुरादाबाद आदि जिलों में वोटिंग होगी।


जब कि  27 और 28 मार्च 2018 को आगरा अलीगढ अमेठी आजमगढ़ औरैया बागपत बहराइच बाँदा बलिया बलरामपुर बाराबंकी बरेली बस्ती भदोही बिजनोर बदायूं बुलंद शहर चंदौली चित्रकूट पीलीभीत प्रतापगढ़  राय बरेली रामपुर  सहारनपुर शाहजंहा संत रविदास नगर  श्रावस्ती सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र सम्भल  उन्नाव वाराणसी आदि में चुनाव प्रक्रिया   सम्पन होगी।

No comments