मुश्किल दौर से गुजर रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे
तोक्यो। मुश्किल दौर से गुजर रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पक्षपातपूर्ण रवैये और घोटाले पर पर्दा डालने के आरोपों के बीच आज अपने आलोचकों पर पलटवार किया। इन आरोपों के कारण उनकी लोकप्रियता में कमी आई है और इसे सत्ता पर उनकी पकड़ कमजोर होने के रूप में देखा जा रहा है। संसद में एक बयान में आबे ने जोर देकर कहा कि उन्होंने नौकरशाहों को विवादित भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों को बदलने का आदेश नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कभी भी बदलाव के आदेश नहीं दिए।’ यह मामला वर्ष 2016 में एक सरकारी स्वामित्व वाली भूमिको स्कूलों के एक राष्ट्रवादी संचालक को बेचने से जुड़ा है। उस व्यक्ति ने आबे और उनकी पत्नी अकी के साथ संबंध होने का दावा किया है। आरोप है कि उच्च स्तरीय संबंधों के कारणयह सौदा हुआ और बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर इस जमीन को बेचा गया। यह मामला पिछले वर्ष सामने आया। मामला फिर खबरों में आया जब यह खुलासा हुआ कि बिक्री से संबंधित आधिकारिक दस्तावेज बदले गए हैं।

No comments