Breaking News

व्लादिमिर पुतिन : राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत

मॉस्को। रूस में व्लादिमिर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज बताया कि पुतिन ने 76.67 फीसदी वोट हासिल किए। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि करीब दो दशक से रूस पर शासन करने वाले पुतिन ने रविवार को हुए चुनाव में अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अधिकारियों ने 99.8 प्रतिशत मतपत्रों की गणना कर ली है।


No comments