Breaking News

ब्रेकिंग : सीबीएसई ने दोबारा परीक्षा की तारीख तय की, कार्यालय पर जमकर हंगामा

दिल्ली सीबीएसई ने दोबारा परीक्षा की तारीख तय कर दिया है। 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। 10वीं के गणित का पेपर जुलाई में संभव, 10वीं की परीक्षा सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में होगी सीबीएसई में 10वीं और 12वीं के पेपर लीक हुए थे .जांच के बाद 10वीं की परीक्षा की तारीख तय होगी । यूपी में 10वीं की गणित की परीक्षा नहीं होगी ।


वही इलाहाबाद पेपर लीक की खबरें आने के बाद क्षेत्रिय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर को रद्द करने के बाद सीबीएसई परीक्षार्थियों ने इलाहबाद के क्षेत्रिय सीबीएसई बोर्ड पर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की, साथ ही इलाहाबाद परीक्षा रद्द ना किए जाने की मांग की, बता दें कि 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर 26 मार्च को आयोजित हुआ था और 10वीं का गणित का पेपर 28 मार्च को। इन दोनों पेपरों का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक होने की खबरें आई थीं। जिसके बाद 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनामिक्स की परीक्षा रद्द करने के साथ ही बोर्ड ने यह भी ऐलान किया है कि दोनों पेपरों की नई तारीखों का ऐलान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा इसी बात से नाराज परीक्षार्थियों ने आज इलाहाबाद का पेपर ना कराने की मांग करते हुए दोबारा परीक्षा न हो परीक्षार्थियों का कहना है कि दिल्ली में पेपर रद्द हुआ है इसका खामियाजा इलाहाबाद सीबीएसई के परीक्षार्थी क्यों भुगतें ।

No comments