किस्त पर भी मिलेगा पीएनजी का कनेक्शन
इलाहाबाद : झूंसी के बाद अब शहर के मोहल्लों में भी पीएनजी की सप्लाई शुरू होने वाली है। इसका कनेक्शन किस्त पर भी मिलेगा। एकमुश्त सिक्योरिटी मनी देकर भी उपभोक्ता कनेक्शन ले सकते हैं। कनेक्शन कटवाने पर यह धनराशि दस फीसदी कटौती कर वापस कर दी जाएगी।
अगले महीने से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा। इसके लिए अडानी ग्रुप के कर्मचारी लोगों को जानकारी भी दे रहे हैं। शहर में भी दो छोटे स्टेशन बनाए जाएंगे। छोटे स्टेशन स्थापित करने में एक हफ्ते का समय लगता है। बड़ा स्टेशन झूंसी में पहले से बना हुआ है। जिससे लगभग तीन हजार घरों की रसोई में पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। अडानी ग्रुप के पीएनजी आपूर्ति प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि एलपीजी से पीएनजी सस्ती है। हालांकि इसका रेट भी समय-समय पर निर्धारित होता रहता है।
कनेक्शन के निर्धारित जमानत राशि व किस्त :
- 5616 रुपये एकमुश्त देने पर कोई किस्त नहीं देनी पड़ेगी। कनेक्शन कटवाने पर 10 फीसदी कटौती के साथ यह धनराशि वापस कर दी जाएगी।
-1618 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करने पर बिल के साथ 24 महीने तक दो सौ रुपये अतिरिक्त देना होगा, कनेक्शन कटवाने पर यह धनराशि भी कुछ कटौती के साथ वापस हो जाएगी।
- 618 रुपये जमानत राशि जमा करने पर जब तक कनेक्शन रहेगा तब तक हर महीने के बिल के साथ 25 रुपये की किस्त देनी होगी। इसमें वापसी नहीं है।
- बिना जमानत राशि के कनेक्शन लेने पर हर महीने बिल के साथ 55 रुपये की किस्त देनी पड़ेगी। यह किस्त जब तक कनेक्शन रहेगा तब तक देनी पड़ेगी।
हर रसोई के लिए लेना पड़ेगा कनेक्शन :
एक फ्लैट या मकान में बने सभी किचन के लिए पीएनजी का कनेक्शन लेना होगा। अगर मकान में दो तीन परिवारों का भोजन एक ही किचन में बनता है तो उस परिवार का काम एक ही कनेक्शन से चल जाएगा। लेकिन अगर एक मकान में दो परिवारों की रसोई अलग-अलग है तो कनेक्शन भी अलग-अलग लेना होगा।

No comments