अंजलि वर्मा ने टॉप किया। 96.33 अंक मिलेm
लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने आज दिन में 12:30 बजे 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा के नतीजा घोषित कर दिया। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 75.16 व इंटर का 72.43 फीसदी रहा है। हाईस्कूल में 1062 बालक व 787 बालिकाओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है।माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने इस बार भी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे एक ही दिन जारी करने का फैसला किया ।
हाईस्कूल में इलाहबाद के शिवकुटी के बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज की अंजलि वर्मा ने टॉप किया। अंजलि को 96.33 अंक मिले हैं। इंटर में फतेहपुर गोपाल गंज के सर्वोदय इंटर कालेज के रजनीश शुक्ला ने टॉप किया है। रजनीश शुक्ल को 93.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। इंटर में फतेहपुर के रजनीश शुक्ल के साथ बाराबंकी के आकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड इस बार रिकार्ड कायम करने जा रहा है। मई के अंतिम हफ्ते तक परिणाम घोषित करने वाला बोर्ड इस बार अप्रैल के ही अंतिम हफ्ते में 29 अप्रैल को जारी कर रहा है। मई से बोर्ड की नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही हर वर्ष मेरिट लिस्ट पर उठने वाले सवाल व विवादों से बचने और परिणाम में निष्पक्षता लाने के लिए बोर्ड ने फैसला लिया कि इस बार टॉप-20 छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएंगी। यूपी बोर्ड के मुख्यालय इलाहाबाद में बोर्ड के सभापति डॉ अवध नरेश शर्मा घोषित करेंगे।
इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के परीक्षा छोडऩे के कारण अब सभी की निगाहें रिजल्ट प्रतिशत पर टिकीं हैं। इस बार परीक्षा में नकल रोकने के कड़े इंतजाम किए गए थे। नकल कराने का गिरोह चलाने वालों को एसटीएफ ने हवालात पहुंचा दिया था। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के इम्तिहान छोडऩे और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से रिजल्ट गिरने के कयास लगा

No comments