बसपा नेता ने जिला पंचायत अध्यक्ष पति पर लगाये गम्भीर आरोप, कहा भाजपा नेता नहीं भूमाफिया हैं पप्पू सिंह
फ़तेहपुर ख़ास खबर : फ़तेहपुर में शुक्रवार को अचानक कोतवाली के बगल में स्थित सदाशिव टाकीज में दो पक्षों के सैकड़ों समर्थकों के भिड़ जाने से शहर का माहौल गर्मा गया, जानकारी के अनुसार बसपा नेता मनीष तिवारी उर्फ़ रिंकू कई वर्षों से सदाशिव टाकीज के लाइसेंसी हैं और उसका संचालन कर रहे हैं और टाकीज के मालिकाना हक में भी कुछ हिस्से का बैनामा करा रक्खा है ।
इसी टाकीज के कुछ हिस्से का बैनामा जिला पंचायत अध्यक्ष निवेदिता सिंह के पति अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भी करा रक्खा है उसमें भी न्यायालय में मालिकाना हक का वाद विचाराधीन है इसी मालिकाना हक की लड़ाई में शुक्रवार को अपने सैकड़ों गुर्गों के साथ बीजेपी नेता टाकीज में जा धमके और बसपा नेता मनीष तिवारी का आरोप है कि वहां उनके गुर्गों ने काफ़ी तोड़फोड़ की साथ ही कैंटीन का सारा सामान गायब कर दिया व गुल्लक में रक्खे पैसे भी लूट लिए, उधर मनीष तिवारी के 100 नम्बर में फोन करने पर व अधिकारियों को सूचित करने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया, पुलिस के सामने ही बीजेपी नेता व उनके समर्थकों से मनीष तिवारी की जमकर नोकझोंक हुई मगर पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में बीजेपी नेता से कोतवाली चलने की मिन्नते करते रहे, बाद में कोतवाली में घण्टों हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा और अंत में सी ओ सिटी ने न्यायालय का अंतिम आदेश आने तक यथास्थिति बनाये रखने के लिए दोनों पक्षों को निर्देशित किया, फिर दूसरे दिन मनीष तिवारी की तहरीर पर अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, लाल सिंह चंदेल, सीमू सिंह , लल्ली सिंह ब्लाक प्रमुख भिटौरा,तरुण सिंह,विनय शुक्ला, पिंटू सिंह,आकाश तिवारी, आशू सिंह,नितिन तिवारी सहित कुल 50 लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, उधर सत्ता पक्ष के दबाव में बसपा नेता व एडवोकेट मनीष तिवारी व उनके 25 समर्थकों के खिलाफ़ भी तरुण सिंह की तहरीर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं इस बाबत एडवोकेट मनीष तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभय प्रताप सिंह कथित तौर पर भाजपा नेता हैं असल में वह 100 प्रतिशत भूमाफिया हैं और अपनी पत्नी के नाम की जिला पंचायत अध्यक्ष की नेम प्लेट लगाकर लक्जरी गाड़ियों में घूमते हैं और रौब गांठते हैं। और कहा कि पुलिस दबाव में काम कर रही है नहीं तो ये सभी जानते हैं कि टाकीज में चढ़ाई में कौन अपने गुर्गे लेकर आया था फिर भी मेरे पीड़ित होने के बावजूद सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज मुकदमे को कमजोर करने के लिए मुझपर व मेरे सहयोगियों पर ही क्रास मुकदमा दर्ज करवा दिया है। वहीं इस बाबत सदर कोतवाल आर के सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों पर क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है जाँच जारी है जो गलत पाया जाएगा उसके खिलाफ़ विधिक कार्यवाही की जायेगी।☀

No comments