Breaking News

भोजपुरी फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना – 2’, और 27 अप्रैल को होगी रिलीज

भोजपुरी फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना 2 इस वीकेंड 27 अप्रैल को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर पहले ही वायरल हो चुका है। इस फिल्‍म के ट्रेलर को एंटर10 म्‍यूजिक भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किया गया हैजिसे अब तक 953,107 बार देखा जा चुका है। वहीं, फिल्‍म के निर्माता अनंजय रघुराज ने फिल्‍म को यू-ट्यूब पर रिलीज नहीं करने का भी एलान कर दिया है। बता दें कि यह फिल्‍म साल 2017 की सबसे बड़ी ब्‍लॉक बस्‍टर भोजपुरी फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ का सिक्‍वल हैजो एक बार फिर से भोजपुरिया समाज के बीच की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नजर आयेगी। वहींफिल्‍म के प्रोड्यूसर  अनंजय रघुराज का दावा है कि यह फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ के पहले भाग की परंपरा को आगे बढ़ायेगी।

फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना – 2’ की कास्टिंग नये सिरे से की गई। इसको लेकर अनंजय रघुराज का कहना है कि कहानी नई है और नये कंसेप्‍ट पर हम काम कर रहे थे। ऐसे में हमने एक प्रयोग किया और कास्‍ट नये सिरे से कीताकि दर्शकों को कुछ नयापन देखने को मिले। पिछली फिल्‍म में खेसारीलाल यादव थेमगर हमने इस बार चिंटू पांडेय को कास्‍ट किया है। दोनों अपने आप में कमाल के अभिनेता हैं और उनकी फैन फॉलो‍इंग अलग – अलग है। मगर इससे फिल्‍म पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मेंहदी सिरीज के पसंद करने वाले दर्शकों को इस फिल्‍म का इंतजार है। इसलिए हमें उम्‍मीद है फिल्‍म हिट होगी।
वहींफिल्‍म के डायरेक्‍टर मंजूल ठाकुर ने बताया कि अनन्‍या क्राफ्ट के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना – 2’ एक मल्‍टीस्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म हैजिसके ट्रेलर से लगता है कि इसमें रोमांस और एक्‍शन का भरपूर डोज दर्शाकों को मिलने वाला है। वहींयश कुमार का एपीयरेंस फिल्‍म को और भी इंटरटेनिंग बनाने वाला है। फिल्‍म में पूनम दूबे लटके – झटके के साथ आईटम नंबर में करती नजर आ रही हैजो पिछली फिल्‍म में नहीं था। 
फिल्‍म : ‘मेंहदी लगा के रखना – 2
बैनर : अनन्‍या क्राफ्ट
प्रजेंटर : आदि शक्ति इंटरटेंमेंट और त्रिमूर्ति इंटरटेंमेंट मीडिया
निर्माता : अनंजय रघुराज
निर्देशक : मंजूल ठाकुर
पीआरओ : रंजन सिन्‍हा और उदय भगत
कास्‍ट : प्रदीप पांडे चिंटूरीचा दीक्षितयश कुमारमनोज टाइगररजनीश झांजीज्‍योति पांडेअंजना सिंहसोनू पांडेय
कहानी और डायलॉग : अरविंद तिवारी
स्‍क्रीनप्‍ले : अरविंद तिवारीमंजूल ठाकुर और अनंजय रघुराज
संगीत : रजनीश मिश्रा और मधुकर आनंद
गीतकार : राजेश मिश्राप्‍यारेलाल यादवश्‍याम देहाती और आजाद सिंह
सह –निर्माता : कुमकुम फिल्‍म्स

No comments