Breaking News

जिलाधिकारी ने किया जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारम्भ

 इलाहाबाद। स्कूल चलो अभियान की जनपद स्तरीय रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 द्वारा चन्द्रशेखर आजाद उद्यान के द्वार से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सत्र 2018-19 में सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का अधिकाधिक नामांकन कराया जाय एवं नामांकित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अध्यापकों द्वारा प्रदान की जाये, इसका सतत् अनुश्रवण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाय। सर्व प्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत बैच लगाकर एवं कैप पहना कर किया। रैली को श्री रमेश कुमार तिवारी सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) चतुर्थ मण्डल इलाहाबाद द्वारा भी सम्बोधित किया गया।


इस रैली में नगर क्षेत्र के 300 बच्चे पूरे उत्साह के साथ हाथ में स्कूल चलो अभियान के स्लोगन एवं बैनर लेकर रैली प्रारम्भ स्थल से नाजरेथ अस्पताल के सामने से होते हुये डायट इलाहाबाद सिविल लाइन्स तक मार्च किये। पैदल जुलूस के अतिरिक्त 250 शिक्षक/शिक्षकों द्वारा दो पहिया वाहन की रैली चन्द्रशेखर आजाद पार्क से डायट डी0आर0एम0 आफिस से पानी टंकी (हाईकोर्ट) इलाहाबाद, रेलवे स्टेशन के सामने से खुल्दाबाद नुरूल्ला रोड मीरापुर, बलुआघाट से इविंग क्रिश्चिन कालेज से मुट्टीगंज से कीडगंज से बैरहना चैराहा से मेडिकल चैराहा होते हुये डायट इलाहाबाद तक निकाली गयीं सभी दो पहिया वाहनों को आकर्षक गुब्बारे, स्कूल चलो अभियान के बैनर, स्लोगन व तख्तियों आदि से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अर्जुन सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय द्वारा किया गया।
    बाइकर्स रैली का नेतृत्व श्री संजय कुमार कुशवाहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इलाहाबाद, श्री अर्जुन सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारीगण श्री विनोद कुमार मिश्र, श्री सीताराम सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह, डाॅ0 अनिल सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री हरिशचन्द्र गिरि, डाॅ0 संतोष  कुमार यादव चाका द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खण्ड शिक्षा अधिकारीगण श्री मुक्ता श्रीवास्तव, सुश्री ममता सरकार एवं श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संध, श्री विनोद पाण्डेय, अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ, श्री चिन्ता मणि त्रिपाठी, श्री राजेश पटेल, श्री राजेश पटेल व श्री ऋषि प्रकाश शुक्ला आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

No comments