जोधपुर कोर्ट का फैसला 25 को, आसाराम पर बलात्कार और हत्या के प्रयास समेत लगे हैं ये संगीन आरोप, हो सकती है कड़ी सजा
आसाराम रेप केस पर फैलला 25 अप्रैल को: तंत्र-मंत्र करने के बहाने नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में अगस्त 2013 से जेल में बंद स्वयंभू बाबा आसाराम की किस्मत का फैसला 25 अप्रैल को होगा। जोधपुर की विशेष अदालत के फैसले से तय होगा कि आसाराम को अभी कितने और दिन तक जेल में काटना पड़ेगा। या फिर पुख्ता सबूतों के अभाव में उन्हें बेल दिए जाने का रास्ता साफ होगा। लेकिन किशोरी रेप में यदि आसाराम को दोषी पाया जाता है तो 10 तक की सजा हो सकती है।
आसाराम पर सिर्फ 16 साल की लड़की से बलात्कार का आरोप नहीं है बल्कि आसाराम पर कई और भी संगीन आरोप हैं जिनमें उन्हें उम्रकैद की तक सजा हो सकती है। आसाराम पर और कौन-कौन से आरोप हैं इस बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर समेत जगह-जगह बने आश्रमों पर उनके अनुयाई इकट्ठे हो रहे हैं और जोधपुर की विशेष अदालत के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रसाशन भी चौकन्ना है
*आसाराम पर क्या हैं आरोप?*
*1 - जोधपुर के आश्रम में किया किशोरी का रेप-*
कल यानी 25 अप्रैल का जिस मामले पर फैसला आना है वह है जोधपुर पास मनाई गांव स्थित आश्रम में 16 साल की लड़की से बलात्कार का मामला। आरोप है पीड़िता छिंदवाड़ा के गुरुकुल में पढ़ती थी। उसके माता-पिता आसाराम के बड़े भक्त थे। छिदवाड़ा में पीड़िता जब बीमार पड़ी तो कहा गया कि उसके शरीर पर बुरी आत्माओं का साया है। इन्हीं बुरी आत्माओं को दूर कराने के लिए उसके पिता आसाराम के पास जोधपुर आश्रम लाए। आरोप है कि आसाराम ने बच्ची का इलाज करने के बहाने उसका बलात्कार किया।
2 - सूरत की दो बहनों ने भी लगाया रेप का आरोप-
सत्संग के लिए आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के पास आने वाली गुजरात के सूरत की दो सगी बहनों ने भी बलात्कार का आरोप लगाया था। यह मामला भी अभी न्यायालय के आधीन है।
*3 - 2008 में आश्रम से मिले थे दो बच्चों के कंकाल*
2008 में आसाराम के साबरमती स्थित मोटेरा आश्रम में कथित तौर पर दो बच्चों (10 और 11 साल के उम्र के) के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। मामले में आश्रम में रहने वाले 7 साधक गिरफ्तार हुए थे। इस केस में माना जा रहा था कि तंत्र साधना के दौरान दोनों बच्चों की बलि दी गई थी। हालांकि मामले पर बने जांच आयोग की रिपोर्ट अभी तक जनता के सामने नहीं आई।
*4- 9 गवाहों पर हुए हमलों में 3 की हत्या*
जब से आसाराम जेल में बंद है तब उनके खिलाफ गवाही देने वाले 9 गवाहों में पर हमले हो चुके हैं। इनमें से तीन गवाहों की जान जा चुकी है।

No comments