सपाइयों ने मुख्यमंत्री को दिखाया काले झण्डा, लगाये मुर्दाबाद के नारे
सुलतानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाड़ियों का काफिला मंगलवार को जैसे ही कलेक्ट्रेट गेट के पास पहुंचा, तभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम-सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री को काले झण्डे दिखाए।
सीएम का काफिला कुछ पल के लिए रुका, फिर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गया।
पिटते रहे सपाई लगाते रहे मुर्दाबाद के नारे:
काला झण्डा दिखाने के दौरान चारों युवा सपा नेताओं पर पुलिस लाठियां बरसाती रही और सपाई सीएम मुर्दाबाद और अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारी सपाइयों को भाजपा कार्यकर्ताओं के कोप से बचाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई। कोतवाल नगर ने बताया कि काला झंडा दिखाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
भाजपाइयों में आक्रोश, पुलिस ने संभाला:
काला झण्डा दिखाने की जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता भी दौड़ पड़े हालांकि पुलिस की हिरासत में होने के कारण सपाई बच गए। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस सभी को पुलिस की गाड़ी पर बैठाकर कोतवाली ले गई। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री योगी व पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने बाद में सभी को शांत करा दिया।

No comments