Breaking News

पड़िला हवाई अड्डे पर 50 साल बाद हवाई जहाज उतार कर किया रिहर्रसल

इलाहाबाद । दिल्ली से उडा़न भर कर के.सी 3806 हवाई जहाज जब थरवई क्षेत्र मे स्थित पड़िला हवाई अड्डे पर सुबह 9 बजे जैसे ही वायुसेना के ग्रुप कैप्टन चालक सिद्वार्थ गोपी मोहन ने जैसे ही पड़िला की हवाई पट्टी पर जहाज को लैंड किया।

वहाँ पर पहले से ही मौजूद एअर फोर्स के अधिकारीयो ने जहाज को सफलता पूर्ण उतरने की सहराना की और उसके बाद एअर फोर्स के कमाडेंट राजेश आइसरन ने बताआ की कैसे रनवे पर उडा़न भरी जाती है। और आपातकाल स्थितियों मे ऐअर फोर्स के जवान अपने साथियों को घायल अवस्था मे इलाज के लिये क्या बेवस्था की जाती है। रिहर्रसल कर बताया। और जवानों को समझया कि उस वक्त जब जवानों पर ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है। तब कैसे धार्य पूर्वक हो कर जवानों की मदद की जा सकती है।

एअर फोर्स के बीग कामन्डर अरविन्द सिनहा ने बताया की यह वायु सेना का हवाई जहाज पंद्रह टन का वजन उठा सकता है। इस हवाई जहाज मे 90 से 120 तक एक साथ यात्री यात्रा कर सकते है। इसके पहले यह हवाई जहाज लदाक, मचूका मे लैंड कर चूका है।  रिहर्रसल करने के बाद हवाई जहाज 9.45 मिनट पर लखनऊ के लिये लैंड कर गया। इस मौके पर एअर फोर्स और सीआरपीएफ ग्रुप के अधिकारी राजेश आइसर, गैलवे, मुखार्जी , के.के चौधरी, अरविन्द सिनहा, और सोराव ब्लॉक सरकारी अस्पताल से आये डाक्टर पीके मौर्या, विवेक पाल, राम भरोसे पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

No comments