Breaking News

उज्जवला दिवस : सभी घरों में गैस हो सभी लोग प्रसन्न--- अवधेश गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आज उज्जवला दिवस का इलाहाबाद भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा 13 स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को गैस से बचाव चूल्हा का उपयोग गैस कम खर्च हो इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई
 कार्यक्रम में सभी पात्र हितग्राहियों को भरा हुआ सिलेंडर चूल्हा रेगुलेटर एवं पाइप उपलब्ध कराया गया।


 उज्ज्वला योजना के तहत 2022 तक सभी दलित गरीब एवं वंचित लोगों को इसका लाभ मिलेगा कोई व्यक्ति छूट न पाए इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्राणपण से लगे हुए हैं
उक्त अवसर पर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि किस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने एक मां की पीड़ा को जाना है जो अपने बच्चों को भोजन बनाने के लिए अपने आंखों की रोशनी तक गवा देती है वह अनुभव कोई दूसरा गरीब व्यक्ति समाज में ना" करें इ सभी घरों में गैस और सभी लोग हो प्रसन्न " इसी को लक्ष्य बनाकर 2014 से ही करोड़ों परिवार को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस का वितरण किया गया और  जिससे आज वह परिवार खुशी खुशी और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर रहा है

कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद गणेश केसरवानी ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार समरसता भाव से समाज के दलित गरीब शोषित पीड़ित लोगों का उत्थान कर बराबरी का दर्जा प्राप्त हो इसलिए सदैव प्रयासरत है और आगे भी रहेगी उन्होंने सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि पहले की सरकारें दिवस पर दिखाया करती थी और करती कुछ नहीं थी वह गरीबी को नहीं गरीबों को हटाने पर विश्वास करने वाली सरकार हुआ करती थी जो आज भी जाति के नाम पर समाज को बांट कर पुनः उनका शोषण करना चाहती हैं पर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में दलित एवं गरीब जनमानस के लिए ढेर सारी योजनाएं उनके स्वास्थ्य को लेकर उनकी शिक्षा को लेकर क्रियान्वित हो रही है इससे दलित समाज और गरीब समाज उसका लाभ लेकर एक अच्छा जीवन यापन कर रहा है
उक्त अवसर पर संजय गुप्ता विक्रमजीत सिंह भदोरिया गिरी बाबा पूर्व पार्षद राजेश निषाद पूर्व पार्षद राजू शुक्ला कुंज बिहारी मिश्रा श्याम चंद रवि केसरवानी मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव शांतनु जायसवाल लता उपाध्याय विशाल अग्रवाल राकेश जैन प्रदीप पांडे राजेश केसरवानी सचिन जायसवाल राघवेंद्र कुशवाहा विष्णु वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे

No comments