Breaking News

आगरा में 6 वर्षीय मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

आगरा ( प्रातःकाल न्यूज़ नेटवर्क ): आगरा जिले में सोमवार को एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें दुष्कर्म का आरोपी 14 वर्षीय किशोर है. आरोप है किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है और वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार है।

रिपोर्ट के मुताबिक वारदात थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के बजरंग नगर में हुआ, जहां घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को आरोपी किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

बताया जाता है दुष्कर्म का आरोपी किशोर मासूम बच्ची का पड़ोसी है. दुष्कर्म पीड़ित मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
[24/04 7:23 pm] Parvez Alam: आगराः 6 वर्षीय मासूम से 14 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म

No comments