Breaking News

महेंद्रा प्राइड स्किल डेवलपमेंट से प्रशिक्षित 700 छात्रों को मिलेगा प्लेसमेंट....सिद्धार्थ नाथ सिंह

इलाहाबाद 26 अप्रैल। I शिक्षा में अच्छी गुणवत्ता से ही जीवन में सफलता के द्वार खुलते हैं  यह उद्गार सूबे के प्रवक्ता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी ने महेंद्रा प्राइड स्किल डेवलपमेंट द्वारा शंभू नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किया।


स्वास्थ्य मंत्री ने  छात्रों को उनके भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि महिंद्रा प्राइड स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से प्रशिक्षित आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े छात्रों को नौकरियां सुनिश्चित एवं सुलभ होगी कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अपने शहर पश्चिमी विधानसभा से रोजगार के अत्यधिक अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने  कहा कि  किताबों के माध्यम से 90 से 95% तक पाने में सफल होंगे।लेकिन नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में थोड़ी सी कमी में हम पीछे रह जाते हैं। शंभू नाथ में  480 बच्चे यूनाइटेड कॉलेज के लगभग 200 बच्चे ने महिंद्रा प्राइड द्वारा क्लास रूम में भाग लिया । इस प्रशिक्षण से हर क्षेत्र में दक्षता छात्र छात्रों ने प्राप्त किया। इस दौरान विकास की रूपरेखा छात्रों के सम्मुख रखा उन्होंने संस्थान एवं महिंद्रा प्राइड स्किल डेवलपमेंट के आयोजक अनिल मल्होत्रा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी अभी यह पहला साल था ऐसी क्षेत्र से विधायक हूं। स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षित होने वालों में ज्यादातर शहर पश्चिम विधानसभा के छात्र होंगे अभी दो केंद्रों में हुआ है आने वाले समय में इलाहाबाद के सभी संस्थानों में महिंद्रा प्राइड द्वारा स्किल डेवलपमेंट क्लास रूम चलाने का प्रयास होगा अगले 4 सालों में इलाहाबाद से 12 से 15 हजार प्रति साल स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण लेने से जीवन में बहुत बड़ा बदलाव दिखाई देगा। सभी प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र मा0 मंत्री जी ने प्रदान किया।प्रमाणपत्र पाए छात्रों के चेहरे में मुस्कान झलक रहा था। धर्मेश,अजमल हुसैन,शुभम,रिंकी,रश्मि आदि ने खुशियों का इजहार किया।
     इस दौरान शंभू नाथ के निर्देशक के के तिवारी ,यूनाइटेड कालेज के निर्देशक सतपाल गुलाटी,सुनील श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव,अनिल सिंह,कमलेश कुमार,मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी,सौरभ नाथ सिंह व कार्यक्रम के संयोजक अनिल मल्होत्रा उपस्थित रहे।

No comments