स्वच्छता पखवाड़े में बाल प्रतिभागियों का "सम्मान"
इलाहाबाद 30 अप्रैल, 2018 | उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए "सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस आयोजन साथ ही उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में गत 15 दिनों से चले आ रहे स्वच्छता पखवाड़े का भव्य समापन हो गया।
इस अवसर पर जिले के 08 विद्यालयों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले कुल 636 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 178 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कुल 16 प्रतियोगिताएं विभिन्न श्रेणीयों के अंतर्गत आयोजित की गयी जिसमें 38 गोल्ड मेडल, 36 सिल्वर मेडल, 35 ब्रोंज मेडल, 36 सांत्वना -1 मेडल एवं 35 सांत्वना -2 मेडल दिया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में न्याय नगर पब्लिक स्कूल, श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, एम०पी०वी०एम० गंगागुरूकुलुम, जगत तारण गोल्डन जुबली स्कूल, महर्षि पतांजलि विद्या मंदिर, एल० डी० सी० स्कूल, मोती लाल नेहरू इण्टर कॉलेज और वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल रहे। इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले वियालयों के 35 अध्यापकों को भी उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रविंदर बिरदी, न्याय नगर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तुलिका सक्सेना एवं एल० डी०सी० पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रशान्त अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। श्रीमती बिरदी ने अपने उध्बोधन में बच्चों के प्रयासों की तारीफ करते हुए केंद्र निदेशक श्री इंद्रजीत सिंह ग्रोवर को ऐसा सफल कार्यक्रम करवाने के लिए बधाइयाँ अग्रेषित की।

No comments