Breaking News

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर को जिलाधिकारी इलाहाबाद सुहास एल0वाई0 ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी नें यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे प्रदेश में टाॅप करने वाली छात्रा अंजली वर्मा से की मुलाकात और मां सरस्वती की प्रतिमा देकर किया सम्मानित।

जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 ने आज अपने कैम्प कार्यालय में यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की टापर छात्रा अंजली वर्मा पुत्री आशाराम वर्मा को मां सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा ब्रिज विहारी सहाय इण्टर कालेज शिवकुटी की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा उपस्थित थी। छात्रा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर इलाहाबाद का नाम पूरे प्रदेश में आगे किया है। अंजली मूल रूप से अम्बेडकर नगर के ग्राम सूबेदार का पुरा की निवासी है और सलोरी में किरायें का मकान लेकर तीन भाई और तीन बहनों के साथ पढ़ाई करती है। जिलाधिकारी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उसकी आगे की रूचि के बारे में भी जानकारी ली। छात्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि वह आगे चल कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है।

No comments