फतेहपुर : प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटन की जिलाधिकारी से मांग
फतेहपुर। 30 वर्षों से पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत प्रेस क्लब फ़तेहपुर के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पत्रकारों के भवन के लिए भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रेस क्लब के संस्थापक/महामंत्री प्रेमशंकर अवस्थी ने कहा कि जिला प्रेस क्लब का गठन वैसे तो 1987 में हो गया था मगर क्लब उस समय से 1994 तक यूपी प्रेस क्लब से संबद्ध रहकर पत्रकारों के हितार्थ कार्य करता रहा, इसी दौरान कई आंदोलन और गोष्ठियां भी हुई, फिर 1993 में जिला प्रेस क्लब ने शासन को पत्र लिखकर पत्रकारों के भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग रक्खी, जिसे शासन स्तर पर मान लेने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश से सूचना अधिकारी ने पत्र लिखकर जिला प्रेस क्लब को सूचित किया और नई तहसील भवन के निकट 1050 वर्ग मीटर का आधा भाग आवंटन होने की बात बताई जिस पर जिला प्रेस क्लब ने भूमि कम होने की बात कहकर आवंटन लेने से इंकार कर दिया, फिर दोबारा इसी पर जिला प्रेस क्लब का पत्राचार होता रहा ।
तत्कालीन जिलाधिकारी प्रभात कुमार ने समाज कल्याण कार्यालय के बगल में भूमि आवंटन की बात कही मगर जल्द ही उनका तबादला होने के बाद मामला अधर में पड़ा रहा तब से लेकर कई बार जिला प्रेस क्लब ने पत्राचार के माध्यम से इस पर अमलीजामा पहनाने की कोशिश की मगर सही जगह न उपलब्ध होने से कोई हल नहीं निकला,
आज भूमि आवंटन को लेकर ही जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष अबूबक्र अनीस ने कहा कि हमारी संस्था ने पत्रकारों के हित में कई लड़ाइयां लड़ी हैं जिला प्रेस क्लब पत्रकारों की जनपद की सबसे पुरानी पंजीकृत संस्था है पत्रकारों के भवन की भूमि के आवंटन के लिए वही अधिकृत है।
वहीं इस मौके पर भारी संख्या में पत्रकार साथी मौके पर मौजूद रहे,मुख्य रूप से जिला प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, घनश्याम शुक्ल,मिताई दास, वसीम अख्तर, विवेक मिश्र, अनुज वर्मा, पंकज तिवारी, अखिलेश अग्रहरि, डॉ उदय प्रताप सिंह, गोविन्द शास्त्री, मुकेश कुमार, पंकज अग्निहोत्री, आलोक तिवारी, जितेंद्र पटेल, सुशील शुक्ल, पवन द्विवेदी, शेखर सिंह, गौरव तिवारी, विश्वदीपक अवस्थी, दिव्यांशु शुक्ल, कुमार महर्षि, कमलेंद्र सिंह, अमन तिवारी, अनुराग शुक्ल, प्रवीण कुमार, शुभम मिश्रा,धीरेंद्र सिंह राणा,राहुल अवस्थी,इमरान खान,शमशाद खान,रवि कश्यप,इरफान काज़मी, राजबाबू आदि भारी संख्या में पत्रकार साथियों ने शिरकत की।

No comments