स्वच्छता पखवाड़े : बाल प्रतिभागियों ने कोलाज़ बना दिया स्वच्छता का सन्देश
इलाहाबाद 23 अप्रैल, 2018 | उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद में 16 से 30 अप्रैल, 2018 तक केंद्र परिसर में मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का आठवाँ दिवस था। इस पखवाड़े के अंतर्गत केंद्र परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने अपने स्तर से अपने श्रम से इस पखवाड़े को अभिसिंचित किया तथा इस अभियान के सार्थक सन्देश और सोच अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से बाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों ने लेख लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में करीब 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
आज की प्रतियोगिताओं में न्याय नगर पब्लिक स्कूल, श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, एम०पी०वी०एम० गंगागुरूकुलुम, जगत तारण गोल्डन जुबली स्कूल और वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पाँच बच्चों के समूह में प्रतिभाग किया।
कल केंद्र प्रांगण में कक्षा 09 से 12 तक के बच्चों के लिए कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रवेश निःशुल्क है। इन सभी बाल प्रतियोगिताओं का परिणाम 30 अप्रैल 2018 को केंद्र में प्रेक्षागृह में सम्मान समाहरोह के अंतर्गत घोषित होगा एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

No comments