Breaking News

म्‍यूजिक अलबम ‘सहारा’ में दिखा एक्‍ट्रेस – मॉडल स्‍वाती मेहरा का जलवा

टी-सीरीज़ द्वारा नवराज हंस के साथ जारी म्‍यूजिक अलबम सहारा’ में सेंशेनल ब्‍यूटी स्वाती मेहरा का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। इसको लेकर स्‍वाती का कहना है कि अलबम सहारा’ के मेलोडियस पोइट्री 'एक तेरे बिन मेरा कोई ना सहारा .....

' में मेरे लिए काफी चाइलेंजिग था। मगर मुझे आज खुशी हो रही है कि यह गाना लोगों को पसंद आ रही है। इस गाने को युवराज हंस ने लिखा है,जबकि म्‍यूजिक अनमिक चौहान ने दिया है। अलबम सहारा’ को राजेश शर्मा ने 'ब्लू मून एंटरटेनमेंटके बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है और अलबम के निर्देशक मुनीश हैं। 

ब्‍यूटी सेंशेसन स्वाती मेहरा एक अभिनेत्री और मॉडल हैजिसने दिल्ली बेस्‍ड फैशन मॉडल के रूप में अपने करियर शुरूआत की। इस दौरान उन्‍हें 'मिस रूपंतरण', 'डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर नोबेल अवॉर्डऔर नोएडा में 'मिस फोटोजेनिक अवॉर्डकी टाइटल जीत चुकी हैं। स्‍वाती को मॉ‍डलिंग के अलावा थियेटर का भी शौक था। थियेटर के बाद उन्‍होंने स्टार प्लस लोकप्रिय टीवी शो ये है मोहब्बतें’ किया। इसके बाद उन्‍होंने कई शो,  वीडियो कमर्सियल जैसे महाराजा मैक डीफोटोशूट इत्यादि किए। वर्तमान में वह विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला स्पॉटलाइट में अभिनय कर रही हैं। उनकी फ्रेश प्रोजेक्‍ट अलबम सहारा’ टी-सीरीज़ द्वारा 12 अप्रैल 2018 को जारी की गई है।

No comments