इलाहाबाद : विवाहिता को दहेज लोभियों ने खाने मे दिया जहर, मौत
इलाहाबाद सोरांव थाने के चांदपुर मटियारा गांव निवासी एक विवाहिता को दहेज लोभियों ने खाने मे जहर देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सोरांव पुलिस ने लाश को पीएम हाउस भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मऊआइमा थाने के गंमिरहटा गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र रामजस अपनी बहन संगीता देवी 25 वर्ष की शादी सोरांव थाने के चांदपुर मटियारा गांव निवासी जगलाल के बेटे अमर सिंह के साथ बीते मई 2017 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दान दहेज देकर किया था।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा दुकान खोलने के लिए पचास हजार रूपये दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे और आए दिन मारने-पीटने लगे कई बार मायके पक्ष वालों ने विदाई कराने गए लेकिन ससुरालीजनों ने उसकी विदाई भी नहीं की। इसी क्रम में शनिवार को ससुरालीजनों ने संगीता के खाने में जहर डाल दिया खाना खाने के पश्चात कुछ देर बाद वह तड़पने लगी इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई इसकी सूचना जब मायके वालों को हुई तो हत्या का आरोप लगाते हुए भाई मनोज की तहरीर पर पति अमर सिंह, जेठ,राम पूजन ,सास कलुई, जेठानी राज पति, के विरुद्ध दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में सोरांव पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लाश को पीएम हाउस भेज दिया हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
सोरांव से संतोष कुमार की रिपोर्ट

No comments