जिलाधिकारी ने गंगा प्रदूषण इकाई के अधिकारियो एवं ठेकेदारो की ली क्लास
लापरवाही करने वाले ठेकेदारो के खिलाफ की जाये सख्त कार्रवाई
,मशीनरी एवं मैनपावर बढाकर, कार्यो को पूरा करने के लिए तीन शिफ्टो में किया जाय कार्य तथा अभियन्ताओं एवं ठेकेदारों के नम्बर किये जाये प्रदर्शित । जिलाधिकारी के पहल पर लोगों की समस्याओं के लिए जारी होगा टोल फ्री नम्बर एवं वाट्सअप्प नम्बर।
इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई ने आज कैम्प कार्यालय में गंगा प्रदूषण इकाई के द्वारा शहर में कराये जा रहे कार्यो की पड़ताल की। उन्होंने प्रदूषण इकाई के अभियन्ताओं और ठेकेदारों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि कार्यो को समयबद्ध रूप से पूरा करे । उन्होंने कहा कि कार्यो को पूरा करने के लिए तीन शिफ्टों में कार्य किया तथा मशीनरी एवं मैनपावर को उसी प्रकार बढ़ाया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यो को पूरा करने मे किसी प्रकार का बहानेबाजी नही चलेगी।
जिलाधिकारी ने गंगा प्रदूषण इकाई के ठेकेदारों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को रिर्पोर्ट तलब कि जिसमे उन्होंने कार्यो को कब से शुरू किया गया तथा कब तक कार्यो को पूर्ण किया जाना तथा कार्य कितने प्रतिशत तक पूरा हो गया है। उन्होंने प्रदूषण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो ठेकेदार अपने कार्यो के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं उन्हे नोटिस दी जाय तथा नोटिस दिये जाने के उपरान्त भी कोई सुधार नही नजर आता है तो कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि 24 घंटे कार्य कराते हुए कार्य को शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाय। उन्होने कहा कि प्रदूषण इकाई के अधिकारी प्रतिदिन के कार्यो की निरन्तर मानीटरिंग करे तथा कार्यो में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि रिस्टोरिंग के कार्यो को अच्छी तरह से किया जाय।
जिलाधिकारी ने आम जनता को हो रही समस्याओं को संज्ञान लेते हुए गंगा प्रदूषण इकाई के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जिन जगहो पर कार्य किया जा रहा है, वहां एक बोर्ड लगाया जाय जिसमे कार्य प्रारम्भ की तिथि, कार्य समाप्ति की तिथि, सम्पर्क सूत्र में अभियन्ताओं के नम्बर के साथ ठेकेदार के नम्बर भी अंकित किया जाय। जिससे आम जनता को कार्य पूरे होने की सही जानकारी मिल सकेगी तथा अन्य जानकारी के लिए वह दिये गये नम्बरो से भी सम्पर्क स्थापित कर सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बोर्ड लगाकर उसकी फोटोग्राफ 29 अप्रैल 2018 तक उन्हें जरूर दे दी जाय।
जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओ के त्वरित समाधान के लिए एक नयी पहल की शुरूरात करने को प्रदूषण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को हो रही समस्याओं के लिए एक कन्ट्रोल नम्बर जारी किया जाय तथा एक सेन्टर स्थापित किया जाय जहां पर सम्बन्धित ठेकेदार का प्रतिनिधि तथा प्रदूषण इकाई के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुने तथा उनकी समस्या के समाधान के लिए उन्हे जानकारी दे। उन्होने लोगों की शिकायत के लिए एक वाट्सअप्प नम्बर भी जारी किया जिस पर लोग अपने शिकायत फोटो सहित दे तथा उनकी शिकायतो का निस्ताऱण भी समयबद्ध रूप से किया जा सके। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की अपने हाऊस कनेक्शन समय से ले । उन्होंने हाऊस कनेक्शन देने वाले ठेकेदारों को सख्त हिदायद दी है कि लोगो को हाऊस कनेक्शन सुचारू रूप से दिये जाये।

No comments