Breaking News

महत्वाकांक्षी योजना "स्कूल चलो अभियान" पंहुचा गाँव- गाँव

इलाहाबाद । आज प्राथमिक विद्यालय केवटाही,उरुवा,औंता में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना "स्कूल चलो अभियान" (2 से 30अप्रैल 2018) के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई।


ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद की उपस्थिति में मुख्य अतिथि अनिल सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिप्रा,ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने पूरे गाँव मे बच्चों के साथ भ्रमण करते किया । स्कूली बच्चों ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और अभिभावकों से सम्पर्क करके बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया। 

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिप्रा द्वारा 2 अप्रैल से प्रतिदिन गाँव- गाँव जागरूकता रैली व अभिभावक संपर्क करके अभिभावको व बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका की जमकर तारीफ की। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिप्रा किशोर,ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार,विद्यालय के सहायक अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे*।

सादर अनुरोध
Office Email id::: pratahkalexpress@gmail.com
Whatapp. 9451721210
*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express


No comments