Breaking News

SC.-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलितों का भारत बंद आज

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एससी-एसटी एक्ट के फैसले के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद का कई संगठनों ने समर्थन किया है। इसके मद्देनजर कई राज्यों में एहतियातन सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

दलित और आदिवासी संगठनों का समर्थन
बता दें कि दलित और आदिवासी संगठनों ने देशभर में 2 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पूर्व की तरह लागू किया जाए।

छत्तीसगढ़ का बंद को समर्थन
रायपुर एससी-एसटी ओबीसी व दलितों से जुड़े कई संगठन बंद के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। बंद को लेकर अभी भी साफ नहीं है कि सोमवार को स्कूल कॉलेज खुलेंगे या नहीं।

रविशंकर प्रसाद का बयान
वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार सोमवार को पुनर्विचार याचिका दायर करेगी।

केंद्र सरकार आज करेंगी याचिका दायर
इधर, केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। एससी-एसटी के कथित उत्पीड़न को लेकर तुरंत होने वाली गिरफ्तारी और मामले दर्ज किए जाने को प्रतिबंधित करने के शीर्ष न्यायालय के आदेश को चुनौती देगी।दरअसल, इस कानून का लक्ष्य हाशिये पर मौजूद तबके की हिफाजत करना है।

No comments