Breaking News

नच बलिये फेम विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ आज से सिनेमाघरों में

नच बलिये फेम विक्रांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्‍म नथुनिये पे गोली मारे 2’ शुक्रवार को पूरे बिहार में रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्‍म मुंबई में रिलीज हो चुकी है, जहां इसका कारोबार हंड्रेड परसेंट रहा। दिव्‍य शक्ति इंटरटेंमेंट और मरूती फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित नथुनिये पे गोली मारे 2’  पुलिस भर्ती घोटाले पर आधारित एक संवेदनशील फिल्‍म है। फिल्‍म की कहानी उन युवाओं की हैजो देश की सेवा के सैन्‍य बलों में अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं और सिस्‍टम में उन्‍हीं के साथ धोखा हो जाता है। नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार के उन्‍हीं नौजवानों की कहानी है।

फिल्‍म के बारे में निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब किसी के सपनों पर पानी फिरता हैतब उसकी पीड़ा क्‍या होती है और ऐसे समय में क्‍या परिणाम होता है। वह इस फिल्‍म में देखने को मिलेगा। साथ ही फिल्‍म की मुख्‍य आकर्षण होंगीबिग बॉस फेम मोनालिसाजो एक गाने में नजर आयेंगी। उन्‍होंने बताया कि  इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर डूपर हिट रही थी। बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सिक्‍वल की घोषणा हुईतब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मगर मुंबई में जिस तरह लोगों ने इस फिल्‍म को प्‍यार दिया उससे हमें उम्‍मीद है कि बिहार के दर्शकों का भी फिल्‍म का अच्‍छा रेस्‍पांस मिलेगा।
फिल्‍म नथुनिये पे गोली मारे 2’  में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूतमोनालिसाअवधेश मिश्रानमित तिवारीअजय कुमार के साथ शिविका दीवान,तेजल चौधरीइनुश्रीअनुप अरोड़ामनोज टाइगरप्रकाश जैससीपी भट्टआइटम गर्ल सीमा सिंह नजर आएंगी। फिल्‍म में गीत-संगीत अशोक कुमार दीप की हैजबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं. फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा और सर्वेश कश्‍यप हैं।

No comments