Breaking News

कल्‍लू की फिल्‍म ‘आवारा बलम’ के ट्रेलर का यू-ट्यूब पर जलवा

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्‍लू की भोजपुरी फिल्‍म ‘आवारा बलम’ के ट्रेलर का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। अब तक इस फिल्‍म को वेब म्‍यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर 1,271,263 बार देखा जा चुका है। फिल्‍म के ट्रेलर को मिल रहे रिस्‍पांस के बाद निर्माता निशिकांत झा काफी खुश हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इसके लिए आज कल वे अपनी फिल्‍म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आवारा बलम’ एक फुल प्रूफ कॉमर्सियल फिल्‍म है, जिसमें कहानी के साथ – साथ इंटरटेंमेंट का भरपूर मसाला होगा।  

ट्रेलर लिंक : https://youtu.be/lvjTCJwEJ-s
फिल्‍म आवारा बलम’  को चंदन उपाध्‍याय ने निर्देशित किया है, जिनका मानना है कि ट्रेलर को जिस तरह से सोशल मीडिया में लोगों ने प्‍यार दिया है, उससे हमारी उम्‍मीद और बढ़ गई है। आवारा बलम’ का ट्रेलर लांच होते ही वायरल हो गया थाजिससे हमें पूरा विश्‍वास है कि फिल्‍म भी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। ‘आवारा बलम’ के ट्रेलर में रखे गए गाने और डायलॉग से साफ जाहिर होता है कि फिल्‍म भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल करने वाली है। सामाजिक और शहरी परिवेश के बीच भोजपुरिया संस्‍कृति को ध्‍यान में रखकर हमने यह फिल्‍म बनाई है। फिल्‍म में डांसरोमांस और एक्‍शन की भरमार है। साथ ही पारिवारिक मूल्‍यों का भी खासा ख्‍याल रखा गया है। फिल्‍म में कल्‍लूतनुश्री और गार्गी पंडित की ट्राएंगल लव स्‍टोरी के बीच खलनायक बने वरसटाइल एक्‍टर अवधेश मिश्रा का अवतार भी काफी आकर्षक है।

फिल्‍म               :आवारा बलम
बैनर                  :पी. एन. जे. फिल्म्स
निर्माता              :निशिकांत झा
निर्देशक             :चंदन उपाध्‍याय
कास्‍ट                :अरविंद अकेला ‘कल्लू’, तनुश्रीप्रियंका पंडितअवधेश मिश्राहीरा  यादवदेव सिंहपप्पू   यादवसमर्थ चतुर्वेदीमातृधामा वर्माअनूप अरोड़ाजस्सीएस. सी. मिश्रासंजीव मिश्रमहेश आचार्यशकीला माजिदशिवांगी शाहीपलक तिवारी और सुबोध सेठ।
पीआरओ           : रंजन सिन्‍हा / अखिलेश 
कथा-पटकथा     : चंदन उपाध्याय
संवाद                :राजेश पांडे
गीत                  :प्यारेलाल यादव (कवि जी)श्याम देहातीआज़ाद सिंह व सुमीत सिंह चंद्रवंशी
संगीत                :अविनाश झा घुंघरू
एक्शन               : हीरा यादव
कोरियोग्राफी       :कानू मुखर्जी
सिनेमेटोग्राफी      :डी. के. शर्मा

No comments