D.M. Allahabad ने विश्व् बैडमिंटन चैम्पियनशिप में किया फ़तेह, बढ़ाया देश का मान
इलाहाबाद । इलाहाबाद के युवा जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 नें एक बार फिर भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा दिया है। खेल जगत में तिरंगे को एक नयी ऊंचाई दी है।
टर्कीस्ट पैरा बैडमिण्टन टूर्नामेन्ट में भारत के सुहास एल0वाई0 ने केन्या टर्की में गु्रप डी में लगातार तीन मैचों में क्रमशः रिकार्ड निल्सन को 21-13/ 21-14 तथा चावरात की चोकवात्ना को 21-11/21-9 से तथा सुकरू गुल को 21-6/21-6 से हराकर रिकार्ड जीत भारत के खाते में दर्ज करायी है।
पैरा बैडमिन्टन के इस मैच में सुहास की इस अनूँठी उपलब्धि ने भारत का मस्तक गौरव से ऊंचा कर दिया है। सुहास बैडमिन्टन के विश्व विख्यात खिलाड़ी है। इसके पहले वे कई मैचों में भारत को जीत दिलाते हुए तिरंगा लहरा चुके है। 09 मई से 13 मई 2018 के मध्य टर्की के केन्या में आयोजित चैथे टर्कीस्ट पैरा बैडमिन्टन इण्टरनेशनल एनेस कप 2018 में खेलते हुए यह महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।
गौरतलब है कि एक अच्छे तेज-तर्रार प्रशासनिक अधिकारी होते हुए भी अपनी खेल प्रतिभा को श्री सुहास ने कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया है। वह अपने विद्यार्थीं जीवन से लेकर सेवा काल में इस प्रतिभा को और निखार दिया है। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रहते हुए भी श्री सुहास ने पैरा बैडमिन्टन में विश्व रिकार्ड बनाया था। वर्तमान में इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास इलाहाबाद जैसे बड़े जनपद के जिलाधिकारी का व्यस्तम जीवन जीते हुए भी प्रातः काल नित्य अपने खेल का अभ्यास जारी रखते है। पूरे दिन प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त भी रहते है। इलाहाबाद में आज आदमी तक स्वयं पहुंचने का तथा एक लोकप्रिय जिलाधिकारी होने का कीर्तिमान स्थापित करते हुए सुहास एल0वाई0 ने खेल जगत में भी यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इलाहाबाद के प्रशासनिक अमले में इस सूचना से हर्ष की लहर दौड़ गयी।

No comments