Breaking News

उप मुख्यमंत्री ने दिया शोक संतृप्त परिजनों को सहायता राशि का चेक

स्व. पार्षद पवन केशरी तथा स्व0 अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना

 इलाहाबाद। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज इलाहाबाद जिले के फूलपुर क्षेत्र पहुंचे। वहां पर उन्होंने दिवंगत बीजेपी के सभासद पवन केशरी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बधाया। ज्ञातव्य है कि स्व0 पवन केशरी की दो दिन पूर्व हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें 20 लाख रूपये की सहायता राशि शोक संतृप्त परिवार को सौंपी। उप मुख्यमंत्री ने इस इस मार्मिक एवं दुखद घटना पर कहा कि जल्द से जल्द सभी अपराधियों को ढूंढ़ निकाला जायेगा और उनकों सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा परिजनों को दिया। उप  मुख्यमंत्री इसके बाद स्व. अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के परिजनों को सान्त्वना देने उनके आवास रामबाग पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता के परिजनों से मिलकर उन्हें सान्त्वना दी तथा 20 लाख रूपये की आर्थिंक सहायता परिजनों को प्रदान की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। मा0 उप मुख्यमंत्री इन दोनों ही घटनाओं से बहुत दुखी एवं आहत थे।

No comments