भाजपा किसान मोर्चा करेगा किसान संवाद, लोगों को किया जाएगा प्रशिक्षित
दिल्ली। मोदी सरकार की किसान समर्थक नीतियों का प्रचार करने के लिए भाजपा का किसान मोर्चा ‘किसान संवाद’ शुरू करेगा। इसके तहत केंद्र के कार्यों को देशभर में फैलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। किसान मोर्चा के प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पहले के विरोध के बावजूद कुछ लोगों ने अनुवांशिक रूप से संशोधित (जीएम) फसलों का अब समर्थन किया है लेकिन इसके भविष्य पर फैसला करने के पहले सरकार इसके असर का आकलन करेगी।
सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा गुड़गांव में 18-20 मई को अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगा। सिंह उत्तरप्रदेश में भदोही से भाजपा के सांसद हैं। आयोजन में किसान मोर्चा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शासित कुछ राज्यों सहित देश में किसानों की समस्या पर आवाज उठायी है।

No comments