"किशोरों में बढ़ते अपराध" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
इलाहाबाद। अल कौसर सोसाइटी की ओर से खुल्दाबाद स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में प्रधान मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में "किशोरों में बढ़ते अपराध" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संस्था की अध्यक्ष व बालमित्र नाजिया नफीस ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से किशोरों से यह जानने का प्रयास किया गया कि आखिर क्या कारण हैं जो किशोरों में अपराध करने दर में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।चूंकि यह विषय उनसे संबंधित था,उन्होंने बताया कि उनके अपराध करने पीछे क्या कारण था।एक दस वर्ष की आयु के बच्चे ने बताया कि वह अनाथ था गलत संगत में पड़ जाने के कारण उसने अपराध किया तो दूसरे बच्चे ने कहा कि परिवार ने हमें कभी सही गलत नही बताया, न समय दिया और न ही संस्कार दिया ,एक बच्चे कहा गलत लत व मंहगे शौक बच्चों को अपराधी बना रहा इसी तरह दर्जनों बच्चों ने इस विषय पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा बच्चों से जीवन में अनुशासित होकर अच्छे नागरिक बनने की अपील की। नाजिया नफीस ने बच्चों से कहा कि वह दृढ़ संकल्पित होकर विचारों की शुद्धता के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें। मन मे संकल्प लें कि जो ईश्वर ने उन्हें दिया है उसी से संतोष करेंगे वह बिना गलत रास्ते पर गये बेहतर करने की कोशिश करेंगे।कशोर न्याय बोर्ड की सदस्य लता श्रीवास्तव ने बच्चों को समय के महत्व के बारे में समझाया।बाल कल्याण समिति के सदस्य हसन जैदी ने बच्चों से कहा कि वह देश का भविष्य हैं।इसलिए वह अपने मन से हीन भावना को निकाल कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें,अच्छे बने।बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव ने बच्चों से कहा कि वह सुधरने का प्रयास करें अपने आचरण में बदलाव लायें उन्हें पूरी तरह से सहयोग मिलेगा।कार्यक्रम में संस्था के सदस्य तस्लीम आरिफ,सी.श्री प्रकाश सिंह अधीक्षक संप्रेक्षण गृह, आशीष द्विवेदी,इत्यादि ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

No comments